उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

ipressindia
0 0
Read Time:5 Minute, 17 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं ने 10वीं के सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणामों में फिर एक बार जबरदस्त सफलता प्राप्त की। गत अनेक वर्षो की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। आज विद्यालय में 10वीं के समस्त छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबन्ध समिति एवं शिक्षक परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

रुड़की नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर गत अनेक वर्षों से लगातार नगर में अपने अच्छे, उत्तम और प्रशंसनीय परीक्षा परिणामों के लिये चर्चा का केन्द्र रहा है। विद्यालय के छात्र रिशिता ने सर्वाधिक 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं रुड़की नगर का मान बढ़ाया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण एवं संस्कार शिक्षा भी अत्यंत आवश्यक है। निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा एक आदर्श शिक्षक का सबसे बड़ा गुण है। सरस्वती शिशु मन्दिर एवं विद्या मन्दिर साधारण विद्यालय नहीं हैं, इनका संचालन ईश्वरीय प्रेरणा से होता है।

विद्यालय प्रबन्धक डाॅ0 रजत अग्रवाल ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि विद्या मन्दिर ऐसे छात्रों का निर्माण करते हैं जो भारतीय जीवन मूल्यों के प्रति श्रद्धा रखते हैं और राष्ट्र से प्रेम करते हैं। विद्या भारती के निर्देशन में संचालित विद्या मन्दिर राष्ट्र जागरण का कार्य करते हैं। छात्रों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा परिश्रम आपको हर कार्य में सफलता प्रदान करेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री मोहन सिंह मटियानी, भवन प्रभारी जसवीर सिंह पुुण्डीर, श्रीमती शमा अग्रवाल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

विद्यालय के टॉपर्स

1. रिशिता 97.8 प्रतिशत 2. अवनि 97.2 प्रतिशत

3. रिषभ देव 96.8 प्रतिशत 4. कावेरी तोमर 95.4 प्रतिशत

5. प्रान्जल शर्मा 94.4 प्रतिशत 6. चेतना 94.2 प्रतिशत

7. हर्षित 94.2 प्रतिशत 8. प्रान्जल 93.8 प्रतिशत

9. नकुल भल्ला 93.8 प्रतिशत 10. आरुष 93.6 प्रतिशत

11. अंशु 93 प्रतिशत 12. रितिका बिष्ट 92.8 प्रतिशत

13. आरुष त्यागी 92.8 प्रतिशत 14. विभोर 92.8 प्रतिशत

15. सूर्यांश 92.6 प्रतिशत 16. मनु भारद्वाज 92.6 प्रतिशत

17. आराध्या निधि 92.6 प्रतिशत 18. तनु प्रिया 92.6 प्रतिशत

19. अभय प्रताप सिंह 92.4 प्रतिशत 20. अगम शर्मा 92.4 प्रतिशत

21. ईशिका कौशिक 92.4 प्रतिशत 22. भव प्रकाश राय 92.4 प्रतिशत

23. अक्षिता शर्मा 92.2 प्रतिशत 24. धैर्य रघुबंशी 91.8 प्रतिशत

25. पूर्वी वर्मा 91.8 प्रतिशत 26. अंकुर तेवतिया 91.6 प्रतिशत

27. लक्ष्य वर्मा 91.6 प्रतिशत 28. विनायक भारद्वाज 91.4 प्रतिशत

29. यश चैधरी 91.4 प्रतिशत 30. नव्या सिंह 91 प्रतिशत

31. भव्या 90.8 प्रतिशत 32. आयुष कुमार 90.6 प्रतिशत

33. प्रसून राज 90.6 प्रतिशत 34. वेदांश मलिक 90.2 प्रतिशत

35. कनिष्का राजपूत 90.2 प्रतिशत 36. देव चैधरी 90 प्रतिशत

37. अपूर्वा शर्मा 90 प्रतिशत

विद्यालय के 37 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक एवं 122 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। विद्यालय के समस्त 257 परीक्षार्थियों ने शत्-प्रतिशत सफलता प्राप्त की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर राजकमल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहादराबाद (आयुष गुप्ता) राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अग्निशमन विभाग द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक बनाना रहा। […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share