रुड़की।
बी.एस.एम. (पी.जी.) काॅलेज रुड़की के विद्यार्थियों ने महविद्यालय में आकर्षक रंगोली बनाकर नशामुक्ति का संदेश दिया। महाविद्यालय मंे ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों का उत्साहवर्द्धन करते हुए महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा पूर्व राज्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति में रंगोली के महत्त्व को बताया और कहा कि नशा मुक्ति हमारे समाज की प्रगति और उन्नति का मार्ग है। यह हमें स्वतंत्रता, स्वास्थ्य, और खुशहाली की ओर ले जा सकता है। हम सभी को मिलकर नशा मुक्त समाज की ओर प्रगति करनी चाहिए और एक स्वस्थ, सकारात्मक और समृद्ध समाज की स्थापना करने के लिए समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अब समाज के हर वर्ग को आगे आकर नशा विरोधी अभियान चलाने की जरूरत है। महाविद्यालय के उपाध्यक्ष ममतेश शर्मा ने बताया कि नशा करने वाला व्यक्ति समाज में सदैव अपमानित होता है। उसके परिवार की सामाजिक, आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाती है। इसलिये इससे बचने की नितांत आवश्यकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डाॅ. गौतम वीर ने छात्र-छात्राओं को नशे का दुष्प्रभाव बताते हुए कहा कि नशे में लिप्त व्यक्ति परिवार एवं समाज से दूर होता जाता है तथा शारीरिक एवं मानसिक रुप से कमजोर होकर अनेक बीमारियों का शिकार हो जाता है। एंटी ड्रग सेल की नोडल अधिकारी डाॅ. अलका तोमर ने बताया कि नशे के आदि व्यक्ति का शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास रूक जाता है। एंटी ड्रग सेल की सदस्या डाॅ. सुनीता कुमारी ने भी छात्र-छात्राओं को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में ग्रुप-1 ने प्रथम स्थान, ग्रुप-2 ने द्वितीय तथा ग्रुप-3 ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रवीण, आदित्य, अंकुश, नीतू, मुस्कान, राधिका, कीर्ति, आकाश, सोनाक्षी आदि छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। कार्यक्रम मंे डाॅ. शिखा जैन, डाॅ. एस.के. महला, डाॅ. रीमा सिन्हा, डाॅ. संदीप पोसवाल, डाॅ. सुष्मिता पन्त, संजय धीमान, डाॅ. दीपक डोभाल, डाॅ. अर्चना त्यागी, डाॅ. सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाॅ. इंदु अरोड़ा, डाॅ. ममता जोशी और श्रीमती दीपा जोशी रही।