साउथ सिविल लाइंस रुड़की में एसटीएफ का छापा, 101 गैस सिलेंडर बरामद

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में एसटीएफ देहरादून की टीम ने छापेमारी करते हुए 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए। बरामद सिलेंडरों में अधिकांश सिलेंडर ‘इंद्रा गैस’ नामक कंपनी के बताए जा रहे हैं। सभी सिलेंडर खाली पाए गए हैं। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जो मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उक्त सिलेंडर गदरजुड़ा निवासी एक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जिनकी वहां एक निजी कंपनी की गैस एजेंसी संचालित है। जिस स्थान से सिलेंडर बरामद हुए, उसे गोदाम के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा था। गोदाम के ठीक सामने एजेंसी स्वामी का आवास भी है। छापेमारी के दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मदन सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे। एसटीएफ टीम में निरीक्षक अबुल कलाम, एसआई विद्यादत्त जोशी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र ममगाईं, महेंद्र सिंह नेगी, संजय तथा सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही।

गोदाम में ताला लगाकर घर में घुसी महिलाएं

सिलेंडरों की सूचना पर पहुंची एसटीएफ टीम ने कथित गोदाम में प्रवेश कर सिलेंडरों की गिनती की और कागजी कार्रवाई के लिए बाहर निकली। इसी दौरान सामने स्थित घर में मौजूद महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता की और गोदाम में ताला जड़ दिया। इसके बाद वे घर के अंदर जाकर दरवाजे बंद कर बैठ गईं। टीम के काफी प्रयासों के बावजूद महिलाएं बाहर नहीं आईं। फिलहाल पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की हठधर्मिता से नोनिहालों का भविष्य प्रभावित

रुड़की (आयुष गुप्ता) तहसील/ब्लाॅक रुड़की में जन्म प्रमाण पत्र न बनने के चलते बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती जा रही है। इसे हठधर्मिता कहें या फिर सरकारी ताकत का दुरूपयोग। इससे पर्दा उठाने का प्रयास किया जायेगा। जन्म प्रमाण पत्र बनवाना इतना कठिन हो गया है कि पहले तो तहसील […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share