Read Time:1 Minute, 17 Second
रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
नगर निगम काॅम्पलैक्स नहर किनारा रुड़की में श्रीओम सेवा मंडल द्वारा 22 सितंबर को पांच से दस वर्ष की आयु के छोटे बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में दीया भटनागर ने आयु वर्ग 5 वर्ष प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने दादा-दादी व माता-पिता का नाम रोशन कर दिया। श्री ओम सेवा मंडल द्वारा दीया भटनागर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दीया भटनागर रेस के साथ ही नृत्य में भी निपुण हैं। हाल ही में उसके द्वारा दो किमी की रेस में प्रथम स्थान हासिल किया गया था। दीया भटनागर सोलानीपुरम की निवासी हैं और बाल विद्या मंदिर सीबीआरआई में एलकेजी की पढ़ाई कर रही हैं। माता-पिता को नन्नी-मुन्नी बच्ची पर गर्व हैं।