Read Time:50 Second
कलियर (आयुष गुप्ता)
शुक्रवार को थाना कलियर पुलिस ने शकील अहमद नामक व्यक्ति को हज हाऊस पार्किग के पास कलियर से सट्टे की खाईबाडी करते हुए दबोचा। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से सट्टा सामग्री व कुल नगदी 2,880 रुपये बरामद की। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त शकील अहमद पुत्र नसीरुद्दीन निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी सराय कलियर के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में कां. सुबोध् कुमार, प्रकाश मनराल शामिल रहे।

