कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं, करीब 23 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

भगवानपुर । कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तहसील परिसर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 180 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से 66 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। चकबंदी अधिकारी के न पहुंचने पर उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। तहसील परिसर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने करीब 23 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनी। जमीन की पैमाइश ,राशन कार्ड, चकबंदी, पानी निकासी जैसी समस्याएं दर्ज हुई। एक कंपनी द्वारा ग्राहकों से पैसा ऐंठ कर फरार हो जाने की शिकायत भी आई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जो शिकायत यहां निरस्तारित नहीं हो पाई, संबंधित विभाग उसे जल्द से जल्द निस्तारण करें। चकबंदी के अधिकारी के मौजूद नहीं होने पर एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने चकबंदी अधिकारी के तबादले की बात भी कही। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश, ज्वालापुर ग्रामीण विधायक रवि बहादुर, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, ब्लाक प्रमुख करुणा कर्णवाल, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र प्रधान आदि के अतिरिक्त मुख्य संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मिथुन राशि के जातक आज आपकी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। प्रेम एवं संतान से कलह होने की सम्भावना है। आपके व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज धन […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share