समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल रुड़की स्थित प्रदेश प्रवक्ता शरद पांडे के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)

आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल रुड़की स्थित प्रदेश प्रवक्ता शरद पांडे के कार्यालय पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि सपा आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव में दम-खम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। साथ ही बताया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हरिद्वार में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने लक्सर क्षेत्र मंे एक जनसभा को भी संबोधित किया, जिसमें आगामी चुनाव को लेकर चिंतन-मनन किया गया। साथ ही कहा कि हरिद्वार जनपद का ज्यादातर भू-भाग आपदा से बुरी तरह ग्रस्त हैं, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार नाममात्र का मुआवजा देकर अपनी कार्यों से इतिश्री कर रही हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं व जिन लोगांे को घरों में दरार आई हैं, उन्हें सरकार की ओर से उचित मुआवजा मिलना चाहिए, इसके लिए सपा कार्यकर्ता लगातार आवाज उठा रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। वहीं प्रदेश प्रवक्ता शरद पांडे ने कहा कि शहर की व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं, इसके लिए यहां के प्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। साथ ही बताया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता शरद पांडे, उपाध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद पाराशर, महानगर अध्यक्ष लव दत्ता, पूर्व प्रदेश सचिव मोह. नई अब्बासी, प्रदेश महासचिव समीर आलम व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी चन्द्रशेखर यादव आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के बिनारसी गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा सभी को शर्मसार करने वाला घृणित कार्य किया गया

रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट) भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के बिनारसी गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा सभी को शर्मसार करने वाला घृणित कार्य किया गया। जिसकी ग्रामवासी कड़ी निंदा कर रहे हैं। बताया गया है कि इस विद्यालय में तैनात एक शिक्षक बालिका शौचालय में बाहर खड़े होकर […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share