रोटरी क्लब रुड़की एलीट ने मनाई पहली चार्टर वर्षगांठ, सेवा कार्यों का संकल्प लिया

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second

रूड़की (आयुष गुप्ता)

रोटरी क्लब रुड़की एलीट ने अपने चार्टर प्रस्तुति की पहली वर्षगांठ बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ मनाई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति कर्माकर ने वर्ष भर क्लब द्वारा की गयी विभिन्न सेवा परियोजनाओं, सांस्कृतिक संध्याँ एवं हर गतिविधि में दिए गए निरंतर सहयोग और समर्पण के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा कहा, कि क्लब ने एक परिवार की तरह कार्य करते हुए समाज में सार्थक योगदान दिया है। क्लब के सभी सदस्यों एवं परिवारजनों ने अपने अनुभव साझा किए और एक वर्ष के सफर पर प्रकाश डाला तथा आने वाले समय में और अधिक उत्साह के साथ समाज सेवा करने का संकल्प लिया। क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने विशेष रूप से आगे की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और सभी को निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। क्लब कोषाध्यक्ष रोटेरियन रमा गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा एवं अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब ने सामाजिक कार्यों को प्रभावी ढंग से करने के लिए एक सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण प्रदान किया है। इस आत्ममंथन और नई ऊर्जा के आयोजन के अवसर पर रोटेरियन राधे श्याम गुप्ता, रोटेरियन नीता मित्तल, रोटेरियन पियूष गर्ग, रोटेरियन प्रीती अग्रवाल, रोटेरियन सविता सिंह, रोटेरियन सोमेन कर्माकर, रोटेरियन वैभव सिंह, रोटेरियन वर्णित अग्रवाल, प्रदीप वधावन, विपुल अग्रवाल, सीमा वधावन, तरु गोयल, शिव चरण पुंडीर, उर्मिला पुंडीर एवं अन्य क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता व कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया शोरूम का उद्घाटन

रुड़की (आयुष गुप्ता) वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि आज का युवा स्वरोजगार की तरफ आकर्षित होकर स्वयं को स्वावलंबी बना रहा है।आजाद नगर स्थित मोबाइल शॉप के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर आज का युवा वर्ग जहां […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share