रुड़की–देहरादून के कई पूर्व जनप्रतिनिधि सैकड़ों समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

आज रुड़की व देहरादून से पूर्व विधायक, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख व पूर्व मेयर द्वारा सैकड़ों समर्थकों के साथ दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में उत्तराखण्ड प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ज्वाईन की। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस नेतृत्व की ओर से कुमारी शैलजा ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कुमारी शैलजा ने कहा कि उत्तराखण्ड में परिवर्तन की ब्यार शुरू हो गई है। आज उत्तराखण्ड प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर प्रदेश की भाजपा सरकार की जनता विरोधी नीतियों का खुला विरोध किया है। वहीं सभी ने कांग्रेस पार्टी में निष्ठा व्यक्त की और कहा कि उत्तराखण्ड में सरकार बनाने के लिए पुरजोर मेहनत करेंगे और प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रुड़की विधानसभा में इस बार कांग्रेस पार्टी परचम लहरायेगी और जो भी प्रत्याशी पार्टी द्वारा उतारा जायेगा, उसे बड़े अंतर से जिताने का काम किया जायेगा। गौरव गोयल के कांग्रेस पार्टी ज्वाईन होने के बाद रुड़की की राजनीति में बड़ा उलट-फेर देखने को मिलेगा। इस मौके पर उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री व चकराता विधायक प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय सचिव व मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन एवं पूर्व मंत्री व विधायक तिलकराज बेहड़ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्थानीयों पर टोल का बोझ, बहादराबाद–करौंदी प्लाजा को लेकर फिर उठी आवाज

रुड़की (आयुष गुप्ता) बहादराबाद और करौंदी टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से लिए जा रहे टोल शुल्क को लेकर एक बार फिर आवाज उठी है। पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा को पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share