Read Time:1 Minute, 2 Second
भगवानपुर (आयुष गुप्ता)
शनिवार को तहसील परिसर में एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया। तहसीलदार व एसडीएम न्यायालय व नायब तहसीलदार के न्यायालय से लगभग 117 लंबित मुकदमों का निस्तारण किया गया। राजस्व लोक अदालत से वादिगणों को त्वरित न्याय मिल सका, जिससे आमजन में न्यायालय के प्रति विश्वास बना है। अधिवक्ताओं ने भी ऐसे आयोजन समय-समय पर किए जाने की अपील की है, ताकि आमजन को न्याय मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार दयाराम, अधिवक्ता शीशपाल सिंह, चै. अनुभव, जितेंद्र सैनी, अमित शर्मा, अनिल सैनी, सचिन चैधरी, नरपाल सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।

