खेड़ा जट्ट में श्रीहनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा, राजेंद्र चैधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

श्रीहनुमान जयंती के अवसर पर मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा जट्ट गांव में धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शेाभायात्रा में मुख्य अतिथ के रुप में पहंुचे महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चैधरी ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। राजेंद्र चैधरी ने कहा कि बजरंग बली हनुमान को संकट मोचन कहा जाता है। वह संकट को हरने वाले है और आमजन में उनकी आस्था प्रबल है।

बुधवार को श्रीबालाजी धाम सेवा समिति खेड़ा जट्ट द्वरा हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम खेड़ा जट्ट में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा का उद्घाटन महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चैधरी एडवोकेट ने मुख्य अतिथि के रुप में पहंुचकर फीता काटकर किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया, तो वहीं राजेंद्र चैधरी ने शोभायात्रा से पूर्व हनुमान जी की आरती कर शोभायात्रा को रवाना कराया। राजेंद्र चैधरी ने बताया कि पिछले तीन सालों से लगातार समिति द्वारा हनुमान जयंती पर बड़े हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में गांव के आमजन का पूरा सहयोग हर वर्ष मिलता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की आस्था हर जानमानस में है। शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, श्रीहनुमान जी की सुंदर झांकियों ने ग्रामवासियों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा मंदिर से प्रांरभ होकर पूरे गांव में शांतपर्वूक ढंग से निकाली गई। इस दौरान गांववासियों को प्रसाद भी वितरित किया गया। शोभायात्रा के दौरान समिति सदस्य अशोक कुमार, लक्ष्य शर्मा, आदित्य शर्मा, रोहित, राजन, अशोक ठेकेदार, कुलदीप शर्मा, शोभित शर्मा, गौरव कुमार प्रधानपति, राजपाल आदि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हनुमान मंदिर में भव्य श्रृंगार, हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ जन्मोत्सव सम्पन्न

रुड़की (आयुष गुप्ता) अंबर तालाब स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह श्री हनुमान जी के […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share