प्रीत विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण पर सवाल, इंटरलॉकिंग टाइल्स में मानकों की अनदेखी का आरोप

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

गणेशपुर क्षेत्र की प्रीत विहार काॅलोनी में राज्य योजना के अंतर्गत रेलवे रोड से आंबेडकर भवन की पुलिया तक इंटरलाॅकिंग टाइल्स से सड़क बनाई जा रही है, जिसमें मानकों व नियमों की अनदेखी की जा रही है। काॅलोनी के लोगों का आरोप है कि टाइल्स बिछाने से पहले कोई सीसी कार्य नहीं किया जा रहा है और सीधे नदी की रेत डालकर टाइल्स बिछाई जा रही हैं। काॅलोनी वासियों का कहना है कि अक्सर सड़क के नीचे अंडरग्राउंड पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होती रहती है। ऐसे में पानी के साथ टाइल्स के नीचे से रेत बह जाएगी, तो सड़क धंसने का खतरा बढ़ जायेगा। प्रीत विहार एकता समिति के सचिव श्याम कुमार त्यागी का कहना है कि इस संबंध में कार्यदाई संस्था के जेई और एई से संपर्क करने पर बताया गया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाने वाली सड़कों पर इंटरलाॅकिंग टाइल्स के नीचे सीसी के फाउंडेशन कार्य का कोई प्रावधान नहीं होता है। वहीं समिति के अध्यक्ष चैधरी बालेश सिंह का कहना है कि इस संबंध में काॅलोनी वासियों की ओर से गुणवत्ता जांच हेतु एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा, ताकि सड़क निर्माण में गुणवत्ता व मानकों की जांच-परख हो सके और सड़क नियमों के अनुसार बन सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगलौर में आम के पेड़ों के अवैध कटान पर विभागों की चुप्पी, कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी

रुड़की (आयुष गुप्ता) आम के फलदार पेड़ों के अवैध कटान को लेकर उद्यान विभाग की लापरवाही लगातार चर्चाओं में रहती है, लेकिन इस बार विभाग की कार्यशैली पर उठे सवालों से लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। हाल ही में सप्ताह भर पहले मंगलौर के अब्दुल कलाम चैक […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share