Read Time:1 Minute, 21 Second
रुड़की (आयुष गुप्ता)
शहर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल पर छापेमारी की। यह कार्रवाई रुड़की रोडवेज के पास स्थित एक होटल में की गई, जहां लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो महिलाओं सहित दो युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं कार्रवाई के दौरान एक युवक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, संबंधित होटल में काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिल रही थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
