फोनिक्स ग्रुप के चेयरमैन चैरब जैन ने किया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भव्य स्वागत

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

हरिद्वार विधायक और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सम्मान में रुड़की के जादूगर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। फोनिक्स ग्रुप के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चैरब जैन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रही हैं और प्रदेश हित में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें। कार्यक्रम के आयोजक और फोनिक्स ग्रुप के चेयरमैन चैरब जैन ने कैबिनेट मंत्री का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर चेरब जैन ने कहा कि मदन कौशिक के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा संगठन और सरकार जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए निरंतर सक्रिय है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ मंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में चैधरी धीर सिंह रोड, सुशील त्यागी, दीपक पांडे, गौरव शर्मा, आकाश गौतम, चिराग शर्मा, अनुज जैन आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्वाड्रा आयुर्वेद संस्थान रुड़की में त्वचा रोगों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

रुड़की (आयुष गुप्ता) क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, रुड़की में गुरुवार को कायचिकित्सा विभाग द्वारा (डेरमाटोलाॅजी) विषय पर ज्ञानवर्धक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. पी. के. सिंह ने मुख्य वक्ता के रुप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share