Read Time:1 Minute, 0 Second
झबरेड़ा (आयुष गुप्ता)
पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए गए आॅप्रेशन प्रहार में वांछित अपराधियों, वारंटी अभियुक्तों, इनामी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गये अभियान के तहत एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में झबरेडा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वारण्टी लियाकत पुत्र अब्दुल निवासी ग्राम हरजौली झोझा, को जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया। बाद गिरफ्तारी अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में एसआई योगेश कुमार, हे.कां. रामवीर व कां. नसीबुद्दीन शामिल रहे।

