रुड़की।
बागेश्वर उप-चुनाव में भाजपा की जीत पर आज भाजपा रुड़की के कार्यकर्ताओं ने चन्द्रशेखर चैक पर एकत्रित होकर जीत की खुशी का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि बागेश्वर की जनता सीएम धामी और भाजपा के साथ हैं। प्रदेश से अवैध कब्जों को हटाने, नकल विरोधी कानून बनाने, अवैध मजार तोड़ने जैसे सख्त कानून को लागू करने पर बागेश्वर की जनता ने धामी के कार्यों पर मुहर लगाई हैं। यही कारण है कि भाजपा की उप-चुनाव में बड़ी जीत हुई हैं और पीएम मोदी का करिश्मा पूरे देश में कायम हैं। वहीं वेद्य टेक वल्लभ ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने जो मुहर जीत के रुप में लगाई हैं, उसके साफ संकेत है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा की प्रचंड जीत होगी। वहीं सचिन कश्यप व मोहित राष्ट्रवादी ने कहा कि भाजपा का सबका साथ, सबका विकास के नारे का बागेश्वर की जनता ने साकार कर दिखाया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।