रुड़की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शिव शाखा प्रत्येक सप्ताह एक दिन सेवा कार्य करती है। आज शिव शाखा में स्वयं स्वयंसेवक को संबोधित करते हुए नगर कार्यवाह नितिन द्वारा कहा गया कि निःस्वार्थ सेवा से बढ़कर कोई परोपकार नहीं है। स्वामी विवेकानंद की ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के आधार पर संघ द्वारा देश में 1,75,000 सेवा कार्य किया जा रहे हैं। रुड़की में भी संघ द्वारा निःशुल्क चिकित्सालय, वाचनालय एवं पुस्तकालय चलाया जा रहा है। एक चिकित्सा वाहन द्वारा 48 गांव में गरीब बस्तियों में जाकर चिकित्सा उपलब्ध कराई जाती है। कोरोना काॅल में 30 यूनिट रक्त चिकित्सालय में डोनेट किया। सिलाई, बुनाई केंद्रो पर प्रशिक्षित कर स्वरोजगार एवं स्वावलंबन प्रदान किया जा रहा है। शाखा के बाद स्वयंसेवकों द्वारा अग्रसेन चैक रोड पर दुर्घटना के बाद अव्यवस्थित रुप से पड़े हुए डिवाइडर, जो रोड में अवरोध पैदा कर रहे थे, तथा पूर्ण दुर्घटना का कारण बन सकते थे, को ठीक किया तथा कई गड्ढों को भरा। इस कार्य में अनिल अरोड़ा, हरीश श्रीवास्तव, शिव सिंह, सहदेव, नितिन सैनी, नितिन गर्ग, सहदेव सिंह पुण्डीर, अजीत चैधरी, शाश्वत, अभय एवं अमित द्वारा कार्य किया गया।