‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 1 वर्ष पूर्ण होने पर महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की द्वारा एक सांकेतिक ‘भारत जोड़ा यात्रा’ का किया आयोजन

ipressindia
0 0
Read Time:5 Minute, 32 Second

रुड़की।

महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 1 वर्ष पूर्ण होने पर रुड़की में एक सांकेतिक ‘भारत जोड़ा यात्रा’ का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत बीटी गंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई तथा पूर्व जिलाध्यक्ष हरिद्वार बाबू रणविजय सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया गया। यात्रा बाजार से होते हुए नगर निगम के समीप शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर आजादी के शहीदों के प्रति मौन धारण करने के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चैधरी एड. ने कहा कि भारत तभी तरक्की कर सकता है। जब उसके 140 करोड लोग साथ में एक कदमताल करते हुए भारत की बेहतरी के लिए प्रयास करें। आज भारत जिस मुकाम पर पहुंचा है, वह इस देश के गरीब किसान, दलित, युवा वैज्ञानिक, शिक्षक, सैनिक, राजनेता और डाॅक्टर, इंजीनियरों के परिश्रम, साहस एवं प्रयास का नतीजा है। जिन्होंने सीमित संसाधनों में रात-दिन प्रयास कर भारत को चांद तक पहुंचाने व एटाॅमी शक्ति बनाने का काम किया। भारत की एकता ही उसकी मूल भावना है। इस अवसर पर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि भारत को एक साथ जुड़कर ही तरक्की प्राप्त हो सकती है। यहां की 140 करोड़ जनता के बीच नफरत फैलाकर राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि भाजपा झूठों की सरकार है, जो सनातन के नाम पर हिंदुओं का ही नुकसान कर रही है। आज बहुतायत संख्या में युवा बेरोजगार है, व्यापारी परेशान है, किसान दुखी है और चारों तरफ महंगाई का माहौल है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व शिक्षाविद डाॅक्टर रकम सिंह ने कहा कि राष्ट्र की भावना प्रत्येक नागरिक में होना ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। वरिष्ठ शिक्षाविद डाॅ. श्याम सिंह नाग्यान ने कहा कि भारत में नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है तथा भारत की तरक्की के लिए 140 करोड़ जनता को एक साथ होकर जुटना होगा। पूर्व राज्यमंत्री डाॅ. गौरव चैधरी ने कहा कि हम सब भारतवासी जाति, धर्म से पहले भारतवासी हैं। इसलिए राष्ट्र के निर्माण के लिए हमें एकजुट होना होगा और राहुल गांधी देश की जनता को एक साथ बिना भेदभाव के प्यार और भाईचारे के साथ देश की तरक्की के लिए काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चैधरी एडवोकेट, विधायक हाजी फुरकान अहमद, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू रणविजय सिंह सैनी, डाॅक्टर रकम सिंह, श्याम सिंह नाग्यान, सुरेंद्र सैनी, सचिन गुप्ता व विकास त्यागी प्रदेश महामंत्री, संजय शर्मा एडवोकेट, डाॅ. राकेश गोड, गोपाल नारसन, सुरेंद्र सैनी, भूषण त्यागी, मोहन नारायण सक्सेना, हेमेंद्र चैधरी, नीरज सैनी ब्लाॅक अध्यक्ष, शीशपाल सिंह राणा, शमशाद चेयरमैन, मीरहसन, मेलाराम प्रजापति, मदन पाल भडाना, मुनेश त्यागी, हिमांशु चैधरी, शाहबुद्दीन, आदित्य राणा, राहुल सैनी, नसीम अहमद, सरफराज, कुर्बान, राशिद कुरेशी पूर्व पार्षद, रविकान्त सैनी, मोहित सैनी, प्रद्युम्न अग्रवाल नगर अध्यक्ष मंगलौर, बब्बू चैधरी, फरमान खान, समीर खान, अमन अग्रवाल, शिवम राणा, आशीष कन्नोजिया, अक्षय चैधरी, आदित्य चैथरी, वीरेन्द्र पंडित, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती उदय जैन, वीरेन्द्र जैन, गौरव प्रधान, साहिल सलमानी अल्पसंख्यक अध्यक्ष, अनिल पुंडीर आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के सामने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वामी विवेकानंद की ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के आधार पर संघ द्वारा देश में 1,75,000 किए जा रहे सेवा कार्य

रुड़की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शिव शाखा प्रत्येक सप्ताह एक दिन सेवा कार्य करती है। आज शिव शाखा में स्वयं स्वयंसेवक को संबोधित करते हुए नगर कार्यवाह नितिन द्वारा कहा गया कि निःस्वार्थ सेवा से बढ़कर कोई परोपकार नहीं है। स्वामी विवेकानंद की ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के आधार पर […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share