Read Time:1 Minute, 3 Second
देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीएए लागू होने पर सियासत शुरू हो गई है। इसे लेकर विपक्षी दलों ने सीएए का विरोध किया है, जबकि सत्ताधारी पार्टी ने इसे नागरिकता देने वाला कानून बताया।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीएए के आवेदकों के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के तहत गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत की नागरिकता पाने वाले लोगों के लिए एक मोबाइल ऐप लाया है। योग्य आवेदक मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद जिसे भी भारतीय नागरिकता चाहिए, वो इस ऐप के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।