रुड़की।
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी ने आज एक आवश्यक समीक्षा बैठक आगामी 1 अक्टूबर को दिल्ली चलो अभियान को लेकर की। बैठक में मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने 1 अक्टूबर के दिल्ली कूच को सफल बनाने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष रोहित शर्मा ने बताया कि 1 अक्टूबर के दिल्ली चलो अभियान को सफल बनाया जायेगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लाॅक में रैली प्रभारी बनाए गए हैं। जिला प्रभारी सुखदेव सैनी ने सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की। जिला प्रभारी सदाशिव भास्कर ने बताया कि प्रत्येक ब्लाॅक से शिक्षक कर्मचारी बड़ी संख्या में दिल्ली कूच को तैयार हैं। आज बैठक में नव-नियुक्त मंडल कार्यकारिणी सदस्य सतेन्द्र कुमार का सम्मान भी किया गया। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने वर्चुअल माध्यम से सभी को एकजुट होकर 1 अक्टूबर दिल्ली चलो अभियान को सफल बनाने की अपील की। बैठक मे ब्लाॅक अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, मनोज बरछिवाल, मनोज चंद, रंजीत कौर, मनमोहन शर्मा, मुकांक्षी, सीमा राठी, रचना, बबिता शर्मा, मुकेश अदित्य, अखिलेश धारीवाल सहित अनेक शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।