Read Time:1 Minute, 14 Second
भगवानपुर । अधिवक्ता एसोसिएशन भगवानपुर का वार्षिक चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में नरपाल सिंह आर्य ने 1 मत से विजयी हासिल की। वहीं सचिव पद पर भी रोचक मुकाबला हुआ। कुलदीप सिंह ने 1 वोट से विजयी हुए।शनिवार सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम को मतों की गिनती शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर नरपाल सिंह आर्य 36 मत पाकर विजयी हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुनिल परालिया को 1 मत से पराजित किया। सचिव पद पर कुलदीप सिंह को 36 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हिमांशु कश्यप को 35 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अमित शर्मा ने 49 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी नरेश पाल को 27 मतों से पराजित किया। नरेश को 22 मत मिले।