रुड़की में मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया फोन व बाइक बरामद

ipressindia
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

विगत 2 मार्च को संजय मुखर्जी निवासी गाजियाबाद उ.प्र. द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति उसका मोबाइल फोन छीनकर ले गए है। प्रकरण का तुरंत संज्ञान लेते हुए सक्रिय की गई पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपियों ने तेज व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर बोट क्लब के पास रुड़की में एक अन्य मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी, जिससे उसमें बैठे सुमित व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्नैचिंग करने वाले दोनों व्यक्तियों माजिद व आसिफ को पकड़कर छीना गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। उक्त संबंध में कोतवाली रुड़की पर धारा 304 (2), 3(5), 281, 125, 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विधिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में माजिद पुत्र जुम्मन निवासी मिलापनगर ढण्डेरा कोतवाली रुड़की व आसिफ पुत्र इरशाद निवासी ढण्डेरा कोतवाली रुड़की शामिल रहे। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाईल फोन व एक मोटरसाईकिल बरामद की गई। पुलिस टीम में अ.उ.नि. नरेंद्र राठी, हे.कां. प्रवीन, कां. सोबन सिंह, रंगमोहन शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन ‘प्रहार’ में मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारंटी, वाहन चोर और शराबी चालक समेत कई गिरफ्तार

मंगलौर (आयुष गुप्ता) पुलिस मुख्यालय स्तर से प्राप्त आदेश व एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा जारी निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने आॅप्रेशन प्रहार में तेजतर्रार शुरूआत की है। अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर की अलग-अलग पुलिस टीमों ने अलग अलग फ्रंट पर कार्यवाही को अंजाम देते हुए तीन वारंटी, एक दोपहिया […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share