रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक हुई। बैठक में पहुंचे रुड़की जिला प्रभारी आदित्य चैहान ने भाजपा की नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरा देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। नित नई योजनाएं चलाई जा रही है। विधायक बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आने वाले चुनाव में निश्चित ही भाजपा की जीत होगी। वहीं विधानसभा संयोजक डाॅ. मधु सिंह और सह-संयोजक सौरभ गुप्ता ने कहा कि कल (आज) नेहरू स्टेडियम में होने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम के निमित सभी शक्ति केंद्र संयोजकों और पार्षदों से अपने साथ बूथ के पदाधिकारीयो को लाने की अपील की गई। मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहंुच रहा है। मंडी समिति अध्यक्ष बृजेश त्यागी ने सभी को आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जिला महामंत्री अरविंद गौतम और जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। तो वहीं जिला मंत्री सतीश सैनी ने भाजपा सरकार की योजनाओं को प्रत्येक लाभार्थी तक पहंुचाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में पार्षद धीरज पाल, सुबोध चैधरी, अनूप राणा, सचिन कश्यप, विवेक चैधरी, हेमा बिष्ट, अनुराग त्यागी, सरदार सतबीर सिंह, एडवोकेट आशीष पंडित, अशोक शर्मा, मिथलेश सैनी, मंजू रावत, पारुल भाटिया, भारत कपूर, आदर्श गुप्ता, राजन गोयल, डाॅ. नवनीत शर्मा आदि पार्षदगण एवं भाजपा पदाधिकारी गण मौजूद रहे।