भगवान चित्रगुप्त केवल कायस्थ समाज के ही नहीं, सभी समाज के आराध्य: सुबोध कांत सहाय

ipressindia
0 0
Read Time:4 Minute, 32 Second

***धर्मनगरी गंगा तट पर बही, भगवान चित्रगुप्त कथा की अमृत धारा

***अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तराखंड के तत्वावधान में हुआ भगवान चित्रगुप्त की भव्य एवं दिव्य कथा का आयोजन

हरिद्वार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त को न्याय का देवता माना जाता है, जो जीवों के कर्मों का निष्पक्ष लेखा-जोखा रखते हैं। उन्हें ब्रह्मा के मानस पुत्र और कायस्थ जाति के आदिपुरुष भी कहा जाता है। देवभूमि उत्तराखंड की पावन भूमि पर गंगा तट हर वर्ष भगवान चित्रगुप्त की कथा का आयोजन होना चाहिए और इसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। भगवान चित्रगुप्त केवल कायस्थ समाज के ही नहीं अपितु सभी समाज के लोगों के आराध्य हैं। इस शानदार और भव्य आयोजन के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते है।
गौरतलब है कि धर्मनगरी
हरिद्वार में गंगा के पावन तट पर भगवान चित्रगुप्त की भव्य एवं दिव्य कथा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन, मथुरा के पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री चित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज के श्रीमुख से भगवान श्री चित्रगुप्त जी दिव्य संगीतमय कथा का गुणगान भूपतवाला स्थित चित्रकूट आश्रम के सामने गंगा घाट पर किया गया। देश भर से पधारे कायस्थ समाज के लोगों ने कथा का आनंद लिया। इस मौके पर कथा व्यासचित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज
ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त ज्ञान और विद्या के भी देवता हैं। उनकी पूजा से विद्यार्थियों को एकाग्रता और स्मरण शक्ति मिलती है। उनकी पूजा मुख्य रूप से यम द्वितीया (भाई दूज) के दिन की जाती है, विशेष रूप से कायस्थ समुदाय के लोग उनकी आराधना करते हैं। इसके पूर्व शनिवार को श्री चित्रगुप्त गंगा आरती के साथ सांस्कृतिक संध्या में भक्तों ने भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रेस क्लब, रजि हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व एनयूजे आई उत्तराखंड के प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा ने फूल माला, स्मृति चिन्ह भेंटकर कर कथा व्यास का स्वागत किया। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मोहन कुलश्रेष्ठ, मुकेश श्रीवास्तव, कार्यवाहक अध्यक्ष, जस्टिस लोकपाल, ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, अनुप कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, इंडिया न्यूज़ के हैड राकेश सिंह, राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहित नवानी, मुकेश कुमार, राजनीतिक व रवि शरण, , सुशील सक्सेना, गगन श्रीवास्तव, वीके निगम, प्रखर मिश्रा, पियुष निगम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा महंत रघुवंश पुरी कोरा देवी ट्रस्ट-डा.भरत तिवारी

समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा महंत रघुवंश पुरी कोरा देवी ट्रस्ट-डा.भरत तिवारी हरिद्वार। महंत रघुवंश पुरी कोरा देवी ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी एवं अध्यक्ष डा.भरत तिवारी ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि ट्रस्ट की स्थापना का उद्देश्य सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों को बढ़ाना […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share