मंगलौर (आयुष गुप्ता)
ग्राम नगला कोयल में हुई चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया।25 मार्च को चौकी प्रभारी नारसन उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना के खुलासे में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा नगला कोयल-नारसन चकरोड़ स्थित समाधि के पास से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी द्वारा लालचवश अपने ही गांव के एक घर में चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी चोरी किए गए माल को पुरकाजी की ओर बेचने की फिराक में जा रहा था। आरोपी की निशानदेही एवं जामा तलाशी के दौरान चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपित सादिक पुत्र दिलशाद, निवासी ग्राम नगला कोयल, कोतवाली मंगलौर का चालान कर दिया गया है।

