कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रवीण तोगड़िया बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना जरूरी

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

भगवानपुर । अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू व बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह देकर समानित भी किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए। देश में हिंदुओं की संख्या कम होती जा रही है। जिस पर उन्होंने चिंता जाहिर कर कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को सरकार जल्द बनाए। कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग का संकल्प है हिन्दूओं को सुरक्षित करना। हिन्दूओं की रक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ समाज और धर्म के लोगों को लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश का किसान आत्महत्या कर रहा हैं, बेरोजगार लोग रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। देश के करोड़ों लोग भूखे सो रहे हैं, देश का हिंदू खतरे में है। भारत भूमि पहले से ही हिंदू राष्ट्र रहा है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय बजरंगी, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अकुंश पंडित, जिला महामंत्री राज किशोर वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी भगवती प्रसाद, नाथीराम प्रजापति, बिजेंद्र प्रजापति, सतपाल प्रजापति, बोबी प्रजापति, बिजेंद्र नेगी, विनोद कश्यप, रोहित पंडित, सचिन धीमान, सुनिल बंसल, आकाश शर्मा, प्रमोद कश्यप, अमित शर्मा, दीपक कुमार, टिंकू कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा- कांग्रेस ही करती है सद्भावना की बात

रुड़की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के रुड़की पहुंचने पर विधायक फुरकान अहमद व वीरेंद्र जाती,महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्रीगोपालनारसन एवं प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने जोरदार स्वागत किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का लँढोरा सद्भावना सम्मेलन में पहुंचने से पूर्व […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share