Read Time:1 Minute, 5 Second
मंगलौर (आयुष गुप्ता)
एसएसपी हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संघन चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्र मंे चैकिंग हेतु टीमों का गठन कर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार को संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वार एक व्यक्ति को एक अदद चाकू के साथ दबोच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त में आलोक उर्फ मीठा उर्फ मेघराज पुत्र विपिन निवासी ग्राम नजरपुरा कोतवाली मंगलौर शामिल रहा। पुलिस टीम में हे.कां. अमित शर्मा, कां. मोहन पंवार शामिल रहे।

