तुगलपुर इंटर कॉलेज की फेयरवेल में पूर्व राज्यमंत्री संजय सिंह ने छात्रों को किया प्रेरित, फायर सब-स्टेशन निर्माण का लिया जायजा

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

खानपुर विधानसभा क्षेत्र के तुगलपुर स्थित भगवान शंकर इंटर काॅलेज में आयोजित फेयरवेल पार्टी में बतौर अतिथि के रुप में पहंुचे पूर्व राज्यमंत्री ठा. संजय सिंह ने कक्षा-11 व 12 के विद्यार्थियों से संवाद किया और उनसे परीक्षा में बेहतर परिणाम देने की अपेक्षा की।

पूर्व राज्यमंत्री ठा. संजय सिंह ने कहा कि छात्रों को स्कूली जीवन में कड़ी मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए। क्योंकि अध्यापन के दौरान की गई मेहनत से ही बच्चे उज्जवल भविष्य बना सकते है। उन्होंने स्कूल के टाॅपर छात्र-छात्रा को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी बच्चों से आहवान किया कि नवंबर माह में जिन छात्राओं को सर्वाकल केंसर के जो टीके लगाये गये थे, अब उनका यह टीके भारत सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में भी शुरू करा दिये गये हैं। सभी छात्राएं परिजनों के साथ सरकारी अस्पताल पहंुचकर दूसरी डोज लगवा सकती है।

इसके बाद पूर्व राज्यमंत्री ठा. संजय सिंह ने तुगलपुर में बनने वाले फायर स्टेशन के लिए चयनित की गई भूमि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यहां फायर सब-स्टेशन का कार्य विभागीय स्तर पर तेजी से चल रहा है। अधिकारियों द्वारा जगह का अवलोकन कर लिया गया है, जल्द ही यहां कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां फायर सब-स्टेशन बनने से उद्यमियों, किसानों को बड़ा लाभ होगा और अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के कार्य में तेजी आयेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share