भगवानपुर । भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने हाथों में तिरंगे लेकर कस्बे वासियों से हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। बुधवार को कार्यकर्ता सरस्वती विद्या मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से यात्रा प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार से होकर सरस्वती विद्या मंदिर पर समापन हुआ। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए भारत माता की जय के जयकारे लगाते रहे। राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ घर-घर तिरंगा नारा तीन वर्षों में राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है।
भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल ने कहा कि भारतवर्ष में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्र को एकजुट रखना और युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों को याद करना है। तिरंगा यात्रा के संयोजक सुशील पेंगोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में देशभर में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पूर्व नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और नागरिकों को देश की एकता का संदेश देना है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गोयल, अनिल चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मनोज चौधरी, सुरेन्द्र वर्मा, डॉ राजेश सैनी, सुशील राठी, हिमांशु चौधरी, रोहित कुमार, नंदन अग्रवाल, राहुल मुल्तानी, सह संयोजक दिग्विजय सैनी, पंकज सैनी, असलम राणा, सागर कश्यप, मयंक पाल, अक्षय चौधरी, विक्की पंडित, ऋषभ अग्रवाल, अभिषेक सैनी, हिमांशु सैनी, प्रियांशु अग्रवाल, अकुंर सिंघल, कलावती, डाक्टर अरुण प्रताप सिंह, अमित प्रजापति आदि मौजूद रहे।