रुड़की (आयुष गुप्ता)
रुड़की में रोटरी क्लब ऑफ़ रुड़की मिडटाउन एवं मेदांता अस्पताल नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भार्गव नर्सिंग होम में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के चिकित्सा शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां निशुल्क प्रदान की गईं। आयोजन में रोटरी क्लब के सदस्यों एवं चिकित्सा टीम का सराहनीय योगदान रहा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
इस सफल आयोजन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश, क्लब अध्यक्ष डॉ. विकास त्यागी, सेक्रेटरी अनुभव गुप्ता,डॉ अजय भार्गव,मेदांता अस्पताल नोएडा की टीम मौजूद रहे।

