शहीद जगदीश प्रसाद वत्स स्मारक विद्यालय के चार छात्र सम्मानित, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने सराहा प्रतिभा व राष्ट्रभक्ति

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

अमर शहीद जगदीश प्रसाद वत्स स्मारक विद्यालय खजूरी अकबरपुर के चार बच्चों को प्रकाशवती मदनलाल शर्मा छात्र प्रतिभा सम्मान, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा निदेशक रहे डाॅ. आनन्द भारद्वाज, विक्रमशीला हिंदी विद्यापीठ के उप-कुलपति व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डाॅ श्रीगोपाल नारसन तथा विद्यालय प्रबन्धक गुरुदत्त वत्स द्वारा संयुक्त रुप से दिया गया। प्रधानाचार्य शालिनी कौशिक की संस्तुति पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डाॅ. श्रीगोपाल नारसन ने अपने दिवंगत माता पिता की स्मृति में कक्षा-8 के छात्र लविस कुमार, कक्षा-7 की छात्रा राॅक्सी, कक्षा-6 की छात्रा रुचि तथा अनुशासन के क्षेत्र में प्रथम रहे वंश को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र व प्रत्येक छात्र को एक-एक हजार रुपये प्रदान किये गए। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने अमर शहीद जगदीश प्रसाद वत्स को शहीद भगत सिंह के समतुल्य सेनानी बताते हुए उनकी राष्ट्रभक्ति को नमन किया। उन्होंने विद्यालय को इंटरमीडिएट तक करने के लिए शासन स्तर पर कार्यवाही का भरोसा भी दिलाया। वही उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा निदेशक रहे डाॅ. आनन्द भारद्वाज ने विद्यालय में नवाचार शिक्षा पर जोर दिया और प्रधानाचार्य व अध्यापकों से वर्षभर की कार्ययोजना तैयार कर विद्यालय प्रगति में सहयोग देने की अपील की। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डाॅ. श्रीगोपाल नारसन ने अमर शहीद जगदीश वत्स की बलिदान गाथा पर प्रकाश डाला और सरकार से इस उपेक्षित शहीद स्मारक विद्यालय के जीर्णोद्धार की अपील की। प्रबंधक गुरुदत्त वत्स ने विद्यालय की ओर से अतिथियों का स्वागत शाॅल ओढ़ाकर किया और पुरुस्कृत बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रथम प्रधानाध्यापक पंडित ताराचंद वत्स के आजादी के आंदोलन में योगदान व विद्यालय स्थापना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे विद्यालय के अध्यापक रहे सुखवीर सिंह, मौजूदा अध्यापक संजय कुमार, प्रवीण कुमार, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनआईएच रुड़की में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत वृक्षारोपण व ‘कचरे से कला’ प्रतियोगिता, विजेताओं को किया सम्मानित

रुड़की (आयुष गुप्ता) स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तत्वाधान में सोमवार को एनआईएच रुड़की कैंपस में एक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान, कैंपस में फलदार पौधे लगाए गए, जिससे एक हरित और अधिक टिकाऊ पर्यावरण बनाने में योगदान मिला। इस पहल में एक संवादात्मक […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share