भगवानपुर।
विधानसभा भगवानपुर के ग्राम बेेहडेकी सैदाबाद गंव में पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने कन्हैया मंदिर पहुंच कर भगवान श्रीकृष्ण का रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना के बाद श्रीकृष्ण जी को भोग लगाया और सभी भक्तजनों के साथ उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में भंडारे का शुभारंभ किया। पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने कहा अनेकों धार्मिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिससे लोगों में धार्मिक प्रवृत्ति पैदा होती हैं, तो वही उनकी अपनी संस्कृति के प्रति भी आकर्षण बनता हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व राज्यमंत्री एवं बसपा नेता सुबोध राकेश ने चुड़ियाला स्थित गोगा महाड़ी पर भंडारे में पहुंचकर गोगा जाहरवीर का आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। जन्माष्टमी पूर्व को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रुप में मनाया जाता है। यह पर्व पूरी दुनिया में पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता हैं। इस अवसर पर कृष्णानंद गिरी महाराज, सुनील, विनय त्यागी, वंश त्यागी, अंकित त्यागी, नितिन त्यागी, मोनू त्यागी, विजय त्यागी, सोनू त्यागी, मेनपाल, सौरभ सैनी, अभिषेक, शुभम कुमार, अध्यक्ष निखिल कौशिक, मंत्री गोपाल कौशिक एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सुधीर सैनी, उपाध्यक्ष सरिता शर्मा, शुभम शर्मा, प्रदीप शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, दीपा शर्मा, कंवरपाल, सुलोचना, एकांश कौशिक आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।