रुड़की (आयुष गुप्ता)
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में मंगलवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चो को काॅपी-पैन वितरित किए गये। साथ ही नव-प्रवेशी बच्चों का विद्यालय आने के लिए उत्साहवर्द्धन किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक पाल ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया। कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। सरकारी विद्यालयों में सरकार की ओर से मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय में किताबें भी सरकार की ओर से ही निःशुल्क दी जाती है। सरकारी विद्यालयों में आज शिक्षा का स्तर पहले से बेहद अच्छा है। इसलिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में भेजना चाहिए। एसएमसी अध्यक्ष द्वारा भी बच्चो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक सुधीर सैनी, इसराना खातून, प्रतिभा शर्मा, जतिन शर्मा, रेहान, शौकीन, विक्रांत, निहारिका, आदित्य, नेहा, अल्तमश, सादिक आदि भी उपस्थित रहे।
