रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
इंजी. दिग्विजय सिंह (गोल्ड मैडलिस्ट) ने आचार्य बालकृष्ण निदेशक/प्रबंधक पतंजलि आयुर्वेद से खेल के विषय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने दिग्विजय के द्वारा प्राप्त मोटर स्पोर्ट्स एवं एथलीट की उपलब्धियां पर विस्तृत चर्चा की। जब दिग्विजय ने उन्हें बताया कि वह दिव्यांग होते हुए भी सामान्य लोगों के साथ कार रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं, तो आचार्य काफी प्रसन्न हुए। साथ ही भविष्य में ओर उपलब्धि प्राप्त करने हेतु आचार्य ने दिग्विजय को आशीर्वाद एवं 51000 की धनराशि प्रदान की। साथ ही भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए सहयोग का आश्वासन भी दिया।ज्ञात रहे कि दिग्विजय सिंह पुत्र डाॅक्टर जितेंद्र कुमार लक्सर विकासखंड के गांव दाबकी कला निवासी है। वह दोनों पैरों से दिव्यांग होने के पश्चात् भी कार रेस प्रतियोगिता के मंझे हुए खिलाड़ी है। अब तक उनके द्वारा कई प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की जा चुकी हैं और चार बार विश्व रिकाॅर्ड में नाम दर्ज करा चुके है। उत्तराखंड सरकार द्वारा दिग्विजय को उत्कृष्ट खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं। दिग्विजय ने कहा कि आचार्य द्वारा प्रदान की गई धनराशि दिव्यांग समाज एवं सामाजिक उत्थान में खर्च की जाएगी।