रुड़की (आयुष गुप्ता)
राजस्व वसूली में कार्य कर रही अवर अभियंता प्राची पाल को हरिद्वार निवासी सुनार की दुकान चलाने वाले व्यक्ति राज वर्मा ने हाथ पैर तोड़ने और मारपीट करने की धमकी दी।
इस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कड़ा रुख अपनाया ओर पीड़िता जेई के साथ कोतवाली पहंुचकर मामले में पुलिस को तहरीर दी। उधर अधिशासी अभियंता द्वारा पूरे प्रकरण की रिपोर्ट सर्किल आॅफिसर को भेजी गई है। संघ द्वारा प्रभारी निरीक्षक से तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से भी मिलकर कार्यवाही की मांग करेगा। इस अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर के अध्यक्ष जुनैद गौड, प्राची पाल, दिशा सैनी, अरुण गुप्ता, राकेश, संरक्षक संजय सैनी, संरक्षक अब्दुल रशीद समेत अन्य सभी अभियंता कर्मचारी मौजूद रहे। वही संरक्षक संजय सैनी ने कहा कि उक्त व्यक्ति द्वारा सरकारी कार्य में बाधा और धमकी देना निंदनीय है। इस प्रकार की गतिविधियां बर्दास्त नहीं की जाएगी और जो लोग विभाग का बकाया नही देगा, ऐसे लोगों के विरुद्ध तत्काल आरसी भी जारी की जाएगी।

