धामी सरकार – चली गरीब के द्वार

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

हरिद्वार।देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड सरकार राज्य मंत्री स्तर द्वारा लगाए गए “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का ब्लॉक भगवानपुर के 3 गांवो में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे शिविर के दौरान कुल 45 शिकायत इस प्रकार प्राप्त हुई है –

1. हरचन्दपुर माजरा( बेहेडेकी सैदाबाद) – 15

2. बेहेड़ेकी सैदाबाद – 22

3. सुनहेटी आल्हापुर – 08

आज देशराज कर्णवाल नैनीताल जाकर अपने बेटे का बार काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करवाया गया जिस कारण देशराज कर्णवाल शिविर कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रह पाए।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शोभाराम प्रजापति उपाध्यक्ष राज्य मंत्री स्तर माटी कला बोर्ड व अनीश गौड प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड द्वारा शिविरों का सुचारू रूप से उद्घाटन कर प्रतिभाग किया गया।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था। शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।

इनमें कई समस्या एक जैसी थी समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया जाएगा।

इस अवसर पर शोभाराम प्रजापति व अनीश गौड ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्किल बार में आग की घटना पर डीएम सख्त; बार लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित

सर्किल बार में आग की घटना पर डीएम सख्त; बार लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि; किसी भी हद तक जाएगा जिला प्रशासन बार में जंगलिंग फायर के दौरान लगी थी आग; डीएम ने टीम गठित कर कराई संयुक्त जांच देहरादून । जिलाधिकारी सविन बंसल ने […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share