लोगों की जान पर भारी पड़ता नजर आ रहा गहरा गड्ढा

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

कलियर (आयुष गुप्ता)

आस्था के प्रमुख केंद्र पिरान कलियर में इन दिनों श्रद्धालुओं (जायरीनों) की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन रुड़की रोड स्थित पार्किंग के पास हज हाउस और दरगाह को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया और लोगों की जान पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। सड़क के बीचों-बीच बने इस बड़े गड्ढे ने पूरे मार्ग को खतरनाक बना दिया है जिससे हर वक्त हादसे की आशंका बनी हुई है।जानकारी के अनुसार यह सड़क कलियर क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में जायरीन दरगाह की ओर आते-जाते हैं। ईद के बाद से यहां भीड़ और अधिक बढ़ गई है। ऐसे में सड़क का धंसना और बीच में गहरा गड्ढा बन जाना प्रशासनिक लापरवाही की बड़ी तस्वीर पेश कर रहा है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि यह गड्ढा पिछले काफी दिनों से बना हुआ है। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

न तो गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए हैं, जिससे अनजान राहगीर और वाहन चालक सीधे खतरे की जद में आ रहे हैं। रात के समय यह स्थिति और भयावह हो जाती है, क्योंकि गड्ढा दिखाई नहीं देता और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद इस समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यदि जल्द ही इस गड्ढे को नहीं भरा गया, तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और तब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि जायरीनों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल, यह गड्ढा कलियर की आस्था और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवक पर पड़ोस की ही एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप

कलियर (आयुष गुप्ता) कलियर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक पर पड़ोस की ही एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो समेत अन्य […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share