मुख्य सचिव ने सचिवालय में प्रदेश में झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास से सम्बंधित बैठक ली

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास से सम्बंधित बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को झुग्गियों का पुनः सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वर्ष 2011-12 में किए गए सर्वे में चिन्हित श्रेणी 1 एवं श्रेणी 2 के पात्र लोगों का स्थानीय निकायों और जिलाधिकारियों की सहायता सेअभियान चला कर विनियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि झुग्गियों के पुनर्विकास के लिए गठित जिला स्तरीय समितियों की बैठकों को आयोजित कर लिए जाए। इसके उपरांत राज्य स्तरीय बैठक का भी शीघ्र आयोजन किया जाए।

मुख्य सचिव ने काठबंगला प्रोजेक्ट में निर्मित आवासों का आबंटन नवम्बर 2025 तक कर लिया जाए। उन्होंने सचिव शहरी विकास को इसकी निरन्तर मॉनिटरिंग किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि चिन्हीकरण, आबंटन के लिए नियम, आंकलन, पात्रता एवं डीपीआर तैयार किए जाने हेतु सचिव शहरी विकास, सचिव लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए और नगर निगम संयुक्त बैठक लेकर निर्णय लें।

इस अवसर पर सचिव श्री नितेश कुमार झा, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, अपर सचिव श्री गौरव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम ने किया ग्राम मुंडलाना का निरीक्षण

*राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम ने किया ग्राम मुंडलाना का निरीक्षण* *ग्राम मुंडलाना ब्लाक नारसन में डेंगू बुखार के फैलने एवं संभावित बुखार से मौत होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम मृतकों के घर जाकर जानकारी प्राप्त की* *हरिद्वार ।  जिला मलेरिया अधिकारी हरिद्वार सी.एम. अथवाल ने अवगत […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share