रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
नवीन सब्जी मंडी रुड़की में अव्यवस्थाओं और अवैध निर्माण के खिलाफ आढ़तियों ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध निर्माण को न रोका गया, तो 16 तिसंबर से अनिश्चिितकाल के लिए मंडी में कामकाज बंद कर दिया जायेगा। रुड़की मंडी परिसर में बैठक के दौरान भाजपा नेता सुनील साहनी ने कहा कि मंडी में अवैध रुप से निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। मंडी परिसर में शौचालय, पानी की कोई सुविधा नहीं हैं। कहा कि पहले मंडी समिति द्वारा अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों को उजाड़ा गया। अब मंडी समिति प्रशासन ही अतिक्रमण कर रहा हैं। उन्होंने मंडी समिति प्रशासन पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कुछ दिन पूर्व कुछ दुकानदारों की दुकानें अतिक्रमण के नाम पर हटाई गई थी और आज प्रशासन ने वहां एक कैंटीन खुलवा दी हैं। इसके साथ ही पानी के लिए लाखों खर्च करके वाटर कूलर लगाया था, लेकिन वह आज तक नहीं चला। मंडी आढ़तियों के अनुसार धर्म कांटा भी बंद पड़ा हैं। आढ़तियों ने यह भी आरोप लगाया कि किसी एक व्यक्ति को लाभ पहंुचाने के लिए मोटा पैसा लेन-देन कर दुकानें बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य न रुका और व्यवस्थाएं न सुधरी, तो 16 सितंबर से मंडी में फल-सब्जी की सप्लाई रोककर मंडी को अनिश्चिितकाल के लिए बंद कर दिया जायेगा। वहीं आढ़तियों ने सुनील साहनी के नेतृत्व में मंडी समिति सचिव कुलदीप नौटियाल से वार्ता की। सचिव ने निर्माण कार्य को बोर्ड का फैसला बताया। बाद में मंडी अध्यक्ष से वार्ता की गई, तो उन्होंने फिलहाल काम रुकवाने के निर्देेश दिये हैं।