मानव एकता दिवस पर रुड़की में रक्तदान शिविर, 175 यूनिट रक्त संग्रहित कर सेवा-भाव का संदेश

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

रुड़की (आयुष गुप्ता)

युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में यह दिवस वर्षभर चलने वाली सेवा-सरिता का शुभारंभ है, जिसके अंतर्गत देशभर में लगभग 705 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गये, जो करुणा और एकत्व की भावना को निरंतर सुदृढ़ करेंगे।

उल्लेखनीय है कि रक्तदान की यह पावन परंपरा पिछले चार दशकों से निरंतर जारी है। अब तक 9,174 रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 15,00,230 यूनिट रक्त संकलित किया जा चुका है, जो मानव सेवा के प्रति निरंकारी मिशन की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। मानव एकता दिवस के अवसर पर ब्रांच नन्हेडा अनन्तपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमंे उप चिकित्सालय रुडकी की ब्लड बैंक के अनुभवी चिकित्सक एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की समुचित स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। जिनसे 175 रक्त युनिट संकलित की गई। संपूर्ण आयोजन के दौरान स्वच्छता, सतर्कता एवं सेवा-भाव का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे यह पहल केवल जीवनदायिनी सेवा तक सीमित न रहकर मानवता, करुणा और उत्तरदायित्व के उच्चतम आदर्श का प्रतीक बनकर उभरी। युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह ने सत्य, सरलता और सद्भावना का मार्ग दिखाते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और ऊर्जा को समाजसेवा में लगाने की प्रेरणा दी। बाबा हरदेव सिंह ने ‘रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं’ का संदेश देकर सेवा को जीवन का अनिवार्य अंग बनाया, जिसे सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज निरंतर आगे बढ़ा रही हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की के बीटी गंज स्थित पीएनबी शाखा में लगी आग, शॉर्ट सर्किट बना कारण; समय रहते टला बड़ा हादसा

रुड़की (आयुष गुप्ता) शहर के बीटी गंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share