रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
भाजपा के लोकसभा कार्यालय का रुड़की में उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ हवन पूजन कर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोई भी शुभ कार्य यदि करना हो, तो ईश्वर का नाम लिया जाता है और आज हमने इस शुभ अवसर पर ईश्वर का स्मरण कर हवन पूजन किया है, जिससे निश्चित ही पूरे देश में कमल खिलेगा। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पूरा देश विकास चाहता है और विकास केवल भाजपा ही करा सकती है। उन्होंने कहा कि दस साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने देश को विकासशील बनाने मंे अहम योगदान दिया है। आज नित-नये इंफ्रास्टक्चर व परियोजनाओं से देश का कायाकल्प हो रहा है। इतना विकास आज तक पूर्व की सरकारों द्वारा नहीं कराया गया। उद्घाटन और हवन पूजन कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सुशील त्यागी, पवन तोमर, डाॅ. मधु सिंह, आदित्य चैहान, संजीव तोमर, संजय त्यागी, अनुज सैनी, अफजल अली, धीरज पाल, प्रतिभा चैहान, सौरभ गुप्ता, गीता कार्की, सतीश सैनी, सावित्री मंगला, नितिन गोयल, पंकज नंदा, पूजा नंदा, एडवोकेट आशीष पंडित, अक्षय प्रताप सिंह, एडवोकेट बृजेश त्यागी, अजीत सिंह, हरिमोहन गुप्ता, रोमा सैनी, सुशील रावत, विकास आहूजा, कुनाल सचदेवा, गौरव त्यागी, योगी रोड, अनुराग त्यागी, सरदार सतबीर सिंह, ममता राणा, हेमा बिष्ट, नीरज रंधावा, दीपक अरोरा आदि बड़ी संख्या में भाजपाई व गणमान्य लोग मौजूद रहे।