लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पार्टी ने समाज के विभिन्न वर्गों से मांगे सुझाव

ipressindia
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second

रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पार्टी ने समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव मांगे। इसी क्रम में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं पंचायत प्रकोष्ठ द्वारा बिशम्बर सहाय शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपने विचार रखे और अपने-अपने सुझाव लिखकर एक पेटिका में एकत्र किये, जिन्हें भाजपा नेतृत्व द्वारा केंद्रीय मुख्यालय नई दिल्ली भेजा जायेगा। इस दौरान व्यापारियों ने उत्तराखण्ड को आर्थिक पैकेज देने, सामान्य मृत्यु पर व्यापारी बीमा, जीएसटी की विसंगति दूर करने का भी सुझाव दिया, वहीं शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली पर जोर देते हुए इसे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की। इसके अलावा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव पेटिका में डाले। वहीं लोकसभा संयोजक डाॅ. जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के समान रुप से विकास के लिए काम कर रही है। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी वर्गों का हित पार्टी में सुरक्षित है। वहीं भाजपा व्यवसायिक प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज उन्नति के शिखर पर है। वहीं शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश विश्व पटल पर एक अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश जल्द ही विकसित भारत बनेगा और निश्चित रुप से देश के लोगों को इसका फायदा होगा। वहीं अमन त्यागी ने कहा कि भाजपा गरीब, युवा सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डाॅ. अशोक शर्मा ‘आर्य’ ने किया। इस मौके पर जिला संयोजक सुषमा चैधरी, अरविंद गौतम, भोपाल सिंह सैनी, राजेश सैनी, विपिन सैनी, विकास शर्मा, नवीन सैनी, रंजीत कौर, जितेन्द्र पुण्डीर, जगपाल सिंह, विभोर अग्रवाल, आचार्य सागर, सचिन शर्मा, रोहित शर्मा, श्रद्धा हिंदू, निशा गोयल, अंजू त्यागी, दीप्ति चैहान, अनु शर्मा, संध्या अरोड़ा, पायल, साक्षी, प्रियांशु त्यागी, हर्ष सैनी, अनुराग त्यागी, अनूप राणा, मलखान सिंह, राजेश सकलानी, सुनील चैहान, मानसी शर्मा, मो. आरिफ, अभिषेक, गुलनवाज, कल्पना, सुखदेव सैनी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की में प्रथम बार आयोजित होने जा रहे महारुद्र यज्ञ के निमित आज निकाली गई कलश यात्रा

रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट) महारुद्र यज्ञ से पूर्व रुड़की में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं इस यात्रा में शामिल हुई। शिव बारात और झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। वहीं श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे। रुड़की के सुनहरा स्थित जीवनदीप आश्रम में 10 से 17 मार्च तक आयोजित […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share