रुड़की (आयुष गुप्ता)
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सभी मंडलों में मनाये जा रहे शक्ति पूजन कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को महिला मोर्चा पनियाला मंडल रुड़की के तत्वाधान में मंडल अध्यक्ष सोनिया कश्यप द्वारा ग्राम हथियाथल के शिव मंदिर में दोपहर 2 बजे से चैत्र मास के मां भगवती दुर्गा देवी के नवरात्र के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की मंडली के सुन्दरकाण्ड का पाठ, कीर्तन व शक्ति (कन्या) पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी वैजन्ती माला, जिलाध्यक्षा नीलकमल शर्मा, उपाध्यक्ष आशा धस्माना, जिला मंत्री तृप्ति कंसल व ब्रिजेश शर्मा, जिला मीडिया संयोजक अनीता शर्मा व महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षा सोनिया कश्यप आदि अनेकों महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया तथा सुन्दरकाण्ड पाठ, माता रानी के गुणगान, भजन कीर्तन व अम्बे मां दुर्गा आरती के पश्चात कन्याओं का पूजन व प्रसाद वितरण किया गया।

