Read Time:45 Second
रुड़की (आयुष गुप्ता)
थाना झबरेड़ा में नव-नियुक्त प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही अवैध खनन के विरुद्ध ठोस कार्यवाही करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली को अवैध मिट्टी खनन में सीज किया है। चैकी प्रभारी इकबालपुर योगेश कुमार को अवैध खनन पर तुरन्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने पर सोमवार की रात्रि में तीन ट्रैक्टर ट्राली को सीज करते हुए खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

