रुड़की (आयुष गुप्ता)
शनिवार को बालाजी विद्यापीठ करोन्दी में सत्र 2025-26 के वार्षिक परिणाम एवं वार्षिक गतिविधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और विभिन्न गतिविधियों में उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि चैधरी शिवकुमार सिंह (प्रबंधक) एवं प्रधानाचार्या शशि चैधरी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को शिक्षा और खेल दोनों के महत्व पर जोर देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया और आशीर्वाद प्रदान किया। मंच संचालन उप-प्रधानाचार्या पुष्पा पाण्डे एवं नाजमीन द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाएं एवं स्टाफ अनीता, पिंकी रानी, दीपिका शुक्ला, बीना शर्मा, गुलफशा अंसारी, सोनी, निशा मलिक, रजनी धीमान, रीतू रोहिल्ला, सुदेश सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

