नारसन (आयुष गुप्ता)
आर्य समाज नगला सलारु वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर वेद प्रचारक आचार्य सत्यानंद महाराज जी ने सत्यार्थ प्रकाश के महत्व प्रकाश डालते हुए विशेषताओं का वर्णन किया इस अवसर पर उन्होंने कहा की सत्यार्थ प्रकाश भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का प्रतिनिधित्व करती है वहीं दूसरी ओर आचार्य विजय पाल शास्त्री ने अपने संबोधन में आर्य समाज के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका का वर्णन किया उन्होंने कहा बाल गंगाधर तिलक,भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद आदि बलिदानों ने आर्य समाज के विचारधाराओं का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में भाग लिया। वही भजनों उपदेश अमरेश आर्य ने अपने भजनों के माध्यम से उपस्थित भक्त जनों का मन मोह लिया। समाज वार्षिक उत्सव के अवसर पर संरक्षक वेदपाल सिंह आर्य, आनंदपाल सिंह आर्य प्रधान आर्य समाज नगला सलारु एवं मंत्री पवन कुमार आर्य समेत भक्त जनों ने उपस्थित होकर एक दिवसीय आर्य समाज वार्षिक उत्सव का आनंद लिया। अंत में आर्य समाज नगला सलारु के संरक्षक, वेदपाल सिंह आर्य, प्रधान आनंदपाल सिंह आर्य एवं मंत्री पवन कुमार आर्य ने वेद कथा प्रचारक, भजन उपदेशक, उपस्थित भक्तगण एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
