रुड़की (आयुष गुप्ता)
पनियाला रोड के आसपास के क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल होने के बावजूद आज भी जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। यहां लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है, जबकि बरसात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा डीपीआर तैयार किए जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।इस पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।क्षेत्रवासियों ने मंत्री से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित कर जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर पार्षद संजीव तोमर मौजूद रहे।

