रुड़की (ब्यूरो रिपोर्ट)
नगर पंचायत पाडली गुज्जर में सफाई कर्मचारियों की 3 महीने से रोकी गई सैलरी न देने पर अखिल भारतीय मजदूर परिषद यूनियन ने अधिशासी अधिकारी को मांग पत्र दिया, जिसमें एक सप्ताह के अंदर सैलरी न देने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई। इस संबंध में यूनियन के पदाधिकारियांे नगर पंचायत के प्रशासक विजयनाथ शुक्ल से भी वार्ता की और बताया कि पिछले तीन माह से सफाई कर्मचारियांे को सैलरी नहीं दी गई हैं। जिससे सफाई कर्मचारियांे को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही हैं। इस पर प्रशासक विजयनाथ शुक्ल ने ईओ को मौके पर बुलाया और कर्मचारियांे की सैलरी तत्काल देने के निर्देश दिये। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष रवि टांक, महामंत्री लोकेंद्र, कार्यकारिणी अध्यक्ष मांगेराम सौदाई, गढ़वाल मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेन्द्र बहोत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश घोघलिया आदि बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर उन्होंने नगर निगम के समस्त सफाई कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों एवं वाहन चालकों, आॅफिस स्टाफ के कार्मिकों की सुरक्षा को देखते हुए नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल से स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की। साथ ही कहा कि वर्तमान में डेंगू व वायरल बुखार तेजी के साथ पनप रहा हैं, ऐसे में सफाई कर्मचारी व पर्यावरण मित्र बिना किसी सुरक्षा के रात-दिन कड़ी मेहनत कर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं, जिससे उनके बीमारियों की चपेट में आने की भी संभावना बनी रहती हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर एक स्वास्थ्य कैम्प अवश्य लगाया जाये। जिस पर नगर आयुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर एक स्वास्थ्य कैम्प लगाया जायेगा।