रुड़की।
रेडियो मिर्ची 98.3 रेडियो चैनल पर अपनी आवाज से लोगों को आकर्षित करने वाले मिर्ची मुर्गा फेम आर.जे. नावेद गुरूवार को रुड़की पहंुचे, जहां उनके शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
रुड़की के बोट क्लब स्थित रेस्टोरेंट क्रेस्ट द मिनी फूड कोर्ट विद टू रिनाउन्ड में पहंुचे आर.जे. नावेद ने कहा कि शिक्षा आज युवाओं के लिए सबसे बड़ा उपयोगी क्षेत्र हैं और युवाओं को पहली पसंद उच्च शिक्षा ही रखनी चाहिए। आर.जे. नावेद ने कहा कि मेरा आर.जे. बनने का मूल उद्देश्य महत्वपूर्ण बातों को लोगों को हंसाते हुये समझाना हैं, जिससे समाज के विभिन्न विषयों को समझा जा सके। इसके साथ ही सोशल मीडिया के बारे मंे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म हैं, जिसने कलाकारों को नई पहचान दी हैं। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि इससे पूर्व लोग उनकी आवाज को जानते थे, लेकिन अब लोग उन्हें भी जानते हैं। इसके साथ ही रुड़की के लोगों की उन्होंने जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें लोगांे का बहुत प्यार मिला और वह आगे भी यहां आना पसंद करंगे। इसके सथा ही उन्होंने रेस्टोंरेंट के कुछ व्यंजनों का भी स्वाद चखा और लोगों को भी यहां आने के लिए आमंत्रित किया। समाजसेवी मुजीब मलिक ने आर.जे. नावेद का स्वागत किया। इसके साथ ही अक्शा मलिक और एकता अग्रवाल ने भी उनका बुकें देकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट नये स्वाद के साथ लोगों को पसंदीदा फूड आईटम परोसेगा। इस अवसर पर मयंक अग्रवाल, सोएब मलिक, अक्षय प्रताप सिंह, सौरभ सिंघल, गौरव चैहान, रुचि हांडा आदि मौजूद रहे।