फर्जी तरीके से ट्रस्ट बनाकर आश्रम की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया

ipressindia
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

हरिद्वार। श्री दर्शन निवास आश्रम के स्वामी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने फर्जी तरीके से आश्रम की संपत्ति हड़पने के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताएं कि उनकी संपत्ति के पते का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर गुरु मां परिवार ट्रस्ट का गठन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि साध्वी सरोजिनी गिरी उनके खिलाफ जालसाजी एवं आपराधिक षड्यंत्र कर बिना उनकी अनुमति और सहमति के ट्रस्ट का गठन कर संपत्ति को हड़पना चाहती है। कृष्ण कुमार अग्रवाल ने कहा कि सरोजिनी गिरी ने फर्जी तरीके से गठित ट्रस्ट का प्रधान कार्यालय उनकी संपत्ति पर दर्शाया है। जिसकी शिकायत नगर कोतवाली पुलिस को की गई है। पुलिस ने सरोजिनी गिरी पर मुकदमा भी दर्ज किया ह।ै कृष्ण कुमार अग्रवाल ने सरोजिनी गिरी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि भगवा वस्त्र धारण कर साध्वी सरोजिनी गिरी संपत्तियों को हड़पने और सनातन संस्कृति को बदनाम करने का काम कर रही हैं। केके अग्रवाल ने कहा कि उप निबंधक कार्यालय द्वारा बिना उनकी सहमति के बिना उनकी संपत्ति पर ट्रस्ट डीड पंजीकृत करना सरासर गलत है। इस प्रकरण की भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस घटना से मानसिक रूप से परेशान हैं। अवैध रूप से संपत्ति कब्जाने के प्रयासों में जुटी साध्वी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को उसे तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर  पतंजलि विश्वविद्यालय पहुॅचकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायज़ा

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर  पतंजलि विश्वविद्यालय पहुॅचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने लिया तैयारियों का जायज़ा। हरिद्वार।  पतंजलि योगपीठ के विश्वविधालय  में  02 नवम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने […]
echo get_the_post_thumbnail();

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share